
अलीगढ़ चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव -2022 प्रथम चरण मतदानआज अलीगढ़ में
अलीगढ़ चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव -2022
प्रथम चरण मतदानआज अलीगढ़ में
अलीगढ़ : (अर्श न्यूज़) -अलीगढ़ में 7 सीटों पर 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज करेंगे मतदाता
ताला-तालीम के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ के लोगों को जिसका बेसब्री से इंतजार था, आखिर वह शुभ घड़ी आ गई है। गुरुवार को पहले चरण के तहत सभी विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। अगर इस महोत्सव को यादगार बनाना है तो जिले के लोगों को रिकार्ड तोड़ मतदान करना होगा। महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक को बूथ तक पहुंचना हाेगा। युवाओं व पुरुषों को मतदान के साथ ही दिन की शुरुआत करनी हाेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 63.48 फीसद मतदान हुआ था। निर्वाचन विभाग ने इस बार 75 फीसद तक मतदान का लक्ष्य रखा है। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर इस बार 27.65 लाख मतदाता 60 प्रत्याशियों में से सात को अपना विधायक चुनेंगे। बुधवार देर शाम तक सभी बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टिंया पहुंच गईं।
अलीगढ़ चुनाव 2022
14 जनवरी से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत हुई थी। 21 जनवरी इसकी अंतिम तिथि थी। 24 को जांच पूरी हुई। 27 जनवरी को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन किया गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू किया। मंगलवार को शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लग गई। बुधवार को धनीपुर मंडी से जिले की सभी विधानसभाओं में 1631 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 3134 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। अब गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान की शुरुआत होगी। जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल 27,65,074 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 14,72,943 पुरुष, 12, 91,961 महिला व 170 अन्य मतदाता हैं। सभी विधानसभा सीटों पर कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 11-11 प्रत्याशी अतरौली व शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी इगलास विधानसभा क्षेत्र में हैं।
अलीगढ़ चुनाव 2022

पांच-पांच पिंक बूथ
जिले में पहली बार हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच पिंक बूथ बनाए गए हैं। ऐसे में जिले की सभी विधानसभाओं में कुल 35 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा चार दिव्यांग व सात माडल बूथों का गठन किया जाएगा।
चुनाव की प्रमुख बातें
जिले के कुल 1631 मतदान केंद्र व 3134 बूथों पर होना है चुनाव
कोरोना के चलते पहली बार 17 सहायक बूथ भी हुए हैं निर्धारित
जिले में कुल 27.65 लाख मतदाता 60 प्रत्याशियों को करेंगे वोट
जिले में कुल 1830 में से 1592 बुजुर्ग व दिव्यांग कर चुके हैं मतदान
एक घंटा बढ़ाया गया समय
अब तक विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होता था, लेकिन इस बार कोरोना के चलते एक घंटे का समय बढ़ा दिया गया है। इस बार सुबह सात से लेकर शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां वापस धनीपुर मंडी आएंगी। यहां पर विधानसभा वार बने अलग-अलग स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखा जाएगा। 10 मार्च को यहां पर मतगणना होगी।
दो कुर्सी ही डाल सकेंगे प्रत्याशी
मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं को बैठा सकेंगे। चुनाव आयोग ने एक प्रत्याशी के लिए दो कुर्सी व एक मेज डालने की अनुमति दी है। यही दो लोग मतदाताओं की सहायता करेंगे।
सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल
विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन सुबह साढ़े पांच बजे सभी बूथों पर माकपोल होगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सभी राजनैतिक दल व प्रत्याशियों से अपील की है कि वह अपने पोलिंग एजेंट को अनिवार्य रूप से इसमें शामिल होने के लिए समय पर भेजें।।
ताज़ा अपडेट।
🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸
विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2022
मतदान प्रतिशत अपडेट- 09 बजे तक
71 खैर – 08%
72 बरौली – 10.31%
73 अतरौली – 06%
74 छर्रा – 08%
75 कोल – 09%
76 अलीगढ़ – 7.5%
77 इगलास – 10%
अलीगढ़ जनपद काकुल मतदान प्रतिशत – 8.39%
Live Share Market