Trending

गैस संयंत्र का उदघाटन

गैस संयंत्र का उदघाटन

पूर्वी दिल्ली जिला : (अर्श न्यूज़) -पूर्वी दिल्ली के महापौर शास्त्री पार्क में किया 5 टन की क्षमता वाले जैविक गैस संयंत्र का उदघाटन

गैस संयंत्र का उदघाटन

पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने आज शास्त्री पार्क में 5000 किलोग्राम प्रतिदिन की क्षमता वाले जैविक गैस सयंत्र का उदघाटन किया गया। इस मौके पर स्थायी समिति के अध्यक्ष, श्री बीर सिंह पंवार; नेता सदन, श्री सत्यपाल सिंह; पार्षद, सुश्री कंचन महेश्वरी; तथा जिलाध्यक्ष, श्री राम किशोर शर्मा तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद, श्री रोमेश चंद्र गुप्ता ने की।

गैस संयंत्र का उदघाटन

इस मौके पर महापौर, श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि इस संयंत्र में बायोलॉजिकल प्रोसेस के द्वारा जैविक गैस का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी निगम द्वारा उठाया गया यह कदम पर्यावरण हितेषी है क्योंकि जैविक गैस खाना पकाने और प्रकाश व्यवस्था के लिए ऊर्जा की आपूर्ति करती है। साथ ही यह उच्च गुणवत्ता वाली खाद भी बनाती है। उन्होंने कहा कि यह पूर्वी निगम का निश्चित रूप से एक सकारात्मक कदम है।

गैस संयंत्र का उदघाटन

गैस संयंत्र का उदघाटन
शास्त्री पार्क,गांधी नगर

स्थायी समिति के अध्यक्ष, श्री बीर सिंह पंवार ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा ठोस कूड़ा प्रबंधन नियम 2016 एवं उपनियम 2018 को लागू करने की दिशा में इस जैविक गैस संयंत्र की स्थापना की गई है। उन्हांेने बताया कि इससे पहले गीता काॅलोनी क्षेत्र में एक जैविक गैस संयंत्र स्थापित किया जा चुका है। श्री बीर सिंह पंवार ने बताया कि इस संयंत्र द्वारा प्रतिदिन 5000 किलोग्राम गीले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन होगा तथा प्रतिदिन 500 किलो वाट बिजली बनेगी तथा 750 किलो जैविक खाद बनाई जाएगी। उन्हांेने कहा कि इस संयंत्र की स्थापना से गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े के भार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस जैविक गैस संयंत्र बनाने में 159.50 लाख रुपये की लागत आयी है जिसका भुगतान शहरी विकास कोष से किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संयंत्र का ठेका मेसर्स आर्गेनिक रिसाईकिल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को 5 वर्षो के लिए दिया गया है जो इस संयंत्र के प्रबंधन संबधी सम्पूर्ण कार्य करेगा। श्री पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 टन प्रतिदिन की क्षमता वाले इस जैविक गैस संयंत्र द्वारा 600 छउ3 गैस का उत्पादन किया जाएगा।

नेता सदन, श्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत गीले कूड़े को लेंडिंग प्लेटफॉर्म में डाल जाएगा जहां कूड़े की पुनः छटाई होगी। फिर गीले कचरे को महीन करने के लिए क्रशर में डाला जाएगा। इसके बाद इसमे पानी मिलाकर एक टैंक में डाला जाएगा जहां अवायवी प्रकिया द्वारा गैस का निर्माण किया जाता है। और अवायवी प्रक्रिया के बाद बचे घोल में से पानी सुखाने की बाद जैविक खाद बनाई जाती है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष, श्री रोमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम की जनता के लिए यह प्लांट बहुत हितकारी होगा जिससे की क्षेत्र में गंन्दगी समाप्त होगी और कूड़े से बिजली व खाद भी मिलेगी साथ ही जनता के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close