Trending

कांग्रेस सदस्यता अभियान

कांग्रेस सदस्यता अभियान

कांग्रेस डिजीटल सदस्यता अभियान के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई।

कांग्रेस सदस्यता अभियान

निगम चुनावों की तैयारी और डिजिटल सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए कल से दिल्ली कांग्रेस जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन करेगी। – चौ0 अनिल कुमार

कांग्रेस सदस्यता अभियान

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस सदस्यता अभियान

नई दिल्ली, 04 मार्च, 2022 – (अर्श न्यूज़) -दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, जिसमें डिजिटल सदस्यता पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और उसके महत्व को भी बताया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं सांसद श्री शक्तिसिन्ह गोहिल, सदस्यता चुनाव के लिए नियुक्त पी.आर.ओ. पूर्व सांसद श्री पूनम प्रभाकर, ए.पी.आर.ओ. राजेन्द्र मिश्रा और ए.आई.सी.सी के डाटा एनालिस्टक्स विभाग के चैयरमेन प्रवीन चक्रवर्ती का स्वागत किया गया। मंच का संचालन प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चैयरमेन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज ने किया।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा, पूर्व सांसद डा0 उदित राज, श्रीमती कृष्णा तीरथ, श्री रमेश कुमार, श्री परवेज हाश्मी, चौ0 तारिफ सिंह, जेके जैन सहित दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे। पी.आर.ओ. श्री पूनम प्रभाकर, ए.पी.आर.ओ. राजेन्द्र मिश्रा और डाटा एनालिस्टक्स विभाग के चैयरमेन प्रवीन चक्रवर्ती ने डिजिटल सदस्यता के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। बैठक में सबसे अधिक डिजिटल सदस्य बनाने वाले 5 कांग्रेस कार्यकताओं को भी सम्मानित किया गया।

चौ0 अनिल कुमार ने ‘‘वक्त है परिवर्तन का, कांग्रेस के समर्थन का’’ नारे के साथ डिजीटल सदस्यता अभियान पर कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल जी के आदेश पर दिल्ली कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान पर तकनीकि चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़कर पूरी ईमानदारी से काम कर रही है और हमने 1.5 लाख डिजीटल सदस्य बना चुके है जबकि 11000 से अधिक एन्रोलर बन चुके है। उन्होंने कहा कि हमारे पास डिजीटल सदस्य बनाने के लिए, ट्रेनिंग के लिए सक्षम टीम है, हम विस्तृत रुप से आगे बढ़कर लोगों को जोड़ रहे है। दिल्ली कांग्रेस के पास 10 लाख डिजिटल सदस्य निश्चित बनेंगे क्योंकि हमारे पास 10 लाख डिजिटल सदस्यों की फीस जमा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगभग 13000 पोलिंग बूथ है, दिल्ली कांग्रेस सभी बूथों पर एन्रोलर बनाकर प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक डिजिटल सदस्य बनाऐंगे। डिजीटल सदस्यों को पहचान आई.डी. दी जाएगी, कांग्रेस की वेबसाईट पर वास्तविक कांग्रेस डिजिटल सदस्यों का पूरा डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने बैठक में मौजूद कांग्रेस नेताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि आज हम कांग्रेस पार्टी के डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत इतिहास में बदलाव के लिए एक नई शुरुआत करके कांग्रेस परिवार से लोगों को डिजिटल तौर पर जोड़ने लिए एकत्रित हुए है। उन्हांने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है कुछ भी स्थाई नही है। हमें वर्तमान परिस्थितियों को स्वीकार करके आगे बढ़ना है और प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक डिजिटल सदस्य बनाकर कांग्रेस पार्टी को फिर एक बार मजबूत स्थिति में खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में निगम चुनावों की तैयारी के लिए डिजिटल सदस्यता अभियान को बड़े स्तर पर करके मजबूत स्थिति बनाकर निगम चुनावां में जीत हासिल करनी है। टिकट नही मिलने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करने के लिए बड़े नेताओं को आगे आना चाहिए। निगम चुनाव में अच्छा करेंगे तभी निश्चित तौर पर विधानसभा चुनावों में हम अच्छा करेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हम 15 वर्ष दिल्ली की सत्ता पर रहे है, आज परिस्थितियां बदली हुई है। हमें स्वार्थ छोड़ वरिष्ठ लोगों के अनुभव के साथ आगे बढ़कर मेहनत करनी है, आपका सहयोग एक मजबूत नींव रखने के लिए मील का पत्थर साबित होगा और युवाओं को कांग्रेस संगठन की एक मजबूत ईमारत खड़ी करनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कमजोर बताने वालों को मैं बताना चाहता हूॅ कि कांग्रेस में आज भी 272 वार्डों पर 1200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता टिकट मांगने की लाईन में हैं। उन्होंने कहा कि कल से हम निगम चुनावों की तैयारियों के कांग्रेस समर्थन और डिजीटल सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलनों की

कांग्रेस सदस्यता अभियान
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ऑफिस
कांग्रेस सदस्यता अभियान
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ऑफिस

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close