
जनरल सीटों पर भी मौका देगी

जनरल सीटों पर भी मौका देगी
कांग्रेस पार्टी आगामी निगम चुनावों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण सीटों के अलावा प्रतिष्ठित, निष्ठावान, कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं का जनरल सीटों पर भी मौका देगी -चौ0 अनिल कुमार
जनरल सीटों पर भी मौका देगी
आंगनबाड़ी वर्करों, गेस्ट टीचरों, नर्सों, डाक्टरों के विरोध और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने को अरविंद केजरीवाल पूरी तरह अनदेखा कर रहे है। -चौ0 अनिल कुमार
नई दिल्ली, 08 मार्च, 2022 : (अर्श न्यूज़) – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि देश की आधी जनसंख्या नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस पार्टी ने आजादी से पहले और स्वतंत्र भारत में महिलाओं को अधिकार देने का हर अवसर प्रदान किया है, जिसका नतीजा कांग्रेस पार्टी ने देश को इंदिरा गांधी के रुप में सशक्त महिला प्रधानमंत्री दीं, जबकि पार्टी का शीर्ष पद लम्बे समय से निष्ठावान सोनिया गांधी जी के हाथों में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी निगम चुनावों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण सीटों के अलावा प्रतिष्ठित, निष्ठावान, कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं का जनरल सीटों पर भी मौका देगी। जिला कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने यह बयान दिया।
जनरल सीटों पर भी मौका देगी
दिल्ली कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने और आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयारी के लिए कृष्णा नगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला मधुबन चौक पर जिला अध्यक्ष श्री गुरचरण सिंह राजू ने किया व बाबरपुर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सीलमपुर में जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने किया।
कार्यकर्ता सम्मेलनों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चैयरमेन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक नसीब सिंह, विपिन शर्मा, भीष्म शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, संदीप गोस्वामी, वरियाम कौर, अनुज अत्रेय, राजेश गर्ग, कैलाश जैन, अब्जीत सिंह गुलाटी, शिवम भगत, हाजी ज़रीब सहित युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई व महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या बड़ी संख्या में मौजूद थी।
जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आज प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने महिला दिवस पर कहा कि दिल्ली की महिलाएं सबसे अधिक प्रताड़ित, अलग-थलग और उपेक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि अरविंद सरकार की नीतियां और कार्यक्रम सभी महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की शराब नीति का मुख्य शिकार महिलाएं हुई है जिनके पिता, भाई, पति और पुत्रों सहित परिवार के सदस्यों का शराब की लत लगने के कारण महिलाओं को खामियाजा भुगतना पड़ा है। महिलाओं को कोविड -19 महामारी की तबाही और बढ़ती महंगाई के कारण भी अनकही पीड़ा का भी सामना करना पड़ा परंतु केजरीवाल ने आर्थिक संकट से जूझती महिलाओं को कोई वित्तीय प्रोत्साहन नहीं दिया। जबकि अरविन्द केजरीवाल ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों वाले राज्यां में प्रत्येक महिला को 1000 रुपये का वादा किया था। विडंबना यह है कि दिल्ली में विधवा पेंशन को रोक दिया है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निर्भया कांड को आधार बनाकर सत्ता हासिल करने वाले केजरीवाल के 8 वर्षों के शासन में महिलाओं के साथ रिकार्ड तौड़ अत्याचार, अपराध, यौन उत्पीड़न और बलात्कार की घटना हो रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की दोनो सरकारों के शासन में अनियंत्रित कानून व्यवस्था के कारण दिल्ली राजधानी अपराधों में नम्बर बन गई है। महिलाओं की रक्षा के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद भी केजरीवाल दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध नही रोक पाए।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा, विकास और सशक्तिकरण के लिए जो वायदे किए थे वे खोखले साबित हुए। आज हजारों महिला गेस्ट टीचर, वोकेशनल टीचर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका, नर्स और डॉक्टर पिछले कई हफ्तों से वेतन वृद्धि, वेतन की बकाया राशि और स्थाई करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु मुख्यमंत्री को उनके प्रति कोई संवेदनशीलता नही है, जबकि यह सभी वर्गों की महिलाऐं मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपना विरोध जता रही है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल के महिला विरोधी व्यक्तित्व की सबसे बड़ी मिसाल कि उन्होंने 8 वर्षों में एक भी महिला को अपने मंत्रीमंडल में प्रतिनिधित्व नही दिया। दिल्ली सरकार में महिलाओं के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली कोई महिला नही होने के कारण ही महिलाओं राजधानी में न्याय और उचित स्थान नही मिल रहा है और दिन प्रतिदिन महिलाओं-बालिकाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे है।
Live Share Market