
चुनाव टालना चाहती है
दिल्ली नगर निगम चुनावों में अपनी संभावित हार से बचने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा चुनाव टालना चाहती है।- चौ0 अनिल कुमार
चुनाव टालना चाहती है
दिल्ली नगर निगम चुनावों में अपनी संभावित हार से बचने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा चुनाव टालना चाहती है।- चौ0 अनिल कुमार
चुनाव टालना चाहती है
भाजपा और आप पार्टी ने लोगों में जाति के आधार पर वर्गीकरण करके साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर दिल्ली को दंगों में झौंक दिया, जबकि कांग्रेस शासन के इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ।- चौ0 अनिल कुमार
कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत 1.68 लाख से अधिक युवा सदस्य पार्टी से जुड़ चुके है, जिसके लिए हमारे पास 11.50 एन्रोलर काम कर रहे है। – चौ0 अनिल कुमार
चुनाव टालना चाहती है

नई दिल्ली 9 मार्च, 2022 – ( अर्श न्यूज़) / कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में अपनी संभावित हार से बचने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा चुनाव टालना चाहती है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव समय पर कराए जाऐ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलनों में कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। निगम चुनावों के लिए सभी वार्डों पर भारी संख्या में आवेदन आए है, कार्यकर्ताओं में निगम चुनावों के लिए भारी उत्साह है और निगम चुनावों के लिए दिल्ली में कांग्रेस पार्टी पहली पंसद बन चुकी है और आने वाले निगम चुनावों कांग्रेस पार्टी निगम में विराजमान होगी। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव लोकल बॉडी का चुनाव होता है जो दिल्ली सरकार के आधीन होता है। आम आदमी पार्टी हार के डर से चुनाव टालना चाहती है, जिसमें भाजपा बराबर की जिम्मेदार है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार ने राजधानी के सौहार्द को बिगाड़कर हिन्दू-मुस्लिम वर्गों में साम्प्रदायिकता और हिंसा फेला कर दिल्ली को पहली बार दंगों में झौक दिया। इन्होंने दिल्ली में भाई को भाई के सामने खड़ा कर दिया, जबकि कांग्रेस की दिल्ली सरकार के 15 वर्षों के शासन में कभी आपसी सौहार्द बिगड़ने नही दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली का चहुमुखी विकास करके एक इतिहास बनाया तथा कांग्रेस की विकसित दिल्ली को अरविन्द केजरीवाल ने बर्बाद कर दिया। भाजपा और आप पार्टी द्वारा प्रोत्साहित दंगे दिल्ली की तरक्की के लिए घातक साबित हुए।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में पिछले 15 दिनों में भारी तेजी आई है, यह बहुत गर्व की बात है कि दिल्ली में 1.68 लाख सत्यापित डिजिटल सदस्य बन चुके है और दिल्ली भर में हमारे पास 11.50 हजार एन्रोलरों की फौज है जो कांग्रेस के साथ हजारों युवा प्रतिदिन जोड़ रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को डिजिटल सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की।
करोल बाग जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन चेतन पार्क, राजेन्द्र नगर में जिला अध्यक्ष मदन खोरवाल और पटपड़गंज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बद्रीनाथ मंदिर, पूर्वी विनोद नगर में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट ने किया।
कार्यकर्ता सम्मेलनों में ए0आई0सी0सी0 दिल्ली प्रभारी शक्तिसिन्ह गोहिल, पूर्व सांसद परवेज हाश्मी, कम्युनिकेशन विभाग के चैयरमेन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, संदीप गोस्वामी, पूर्व विधायक दर्शनाराम कुमार, अमरीश सिंह गौतम, आसिफ मौहम्मद खान, ब्रहमपाल, परवेज आलम, निगम पार्षद सुशीला खोरवाल, शोयब दानिश और दर्शना जाटव, धीरेन्द्र त्यागी, ब्रहम यादव, जगजीवन शर्मा, महेन्द्र मंगला, महिला जिला अध्यक्ष पूजा धानक, अजय विनायक, वाहिद कुरेशी, महेन्द्र भास्कर, विजय कुमार, चौ0 विजेन्द्र कुमार, राजेश यादव, हरीदत्त शर्मा, धर्मपाल मौर्य सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
दिल्ली प्रभारी श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल और भाजपा के आंकठ भ्रष्टाचार, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से दिल्लीवासी तंग आ चुके है और दिल्ली में परिवर्तन चाहते है। पिछले 15 वर्षों से भाजपा शासित तीनों निगमां में भ्रष्टाचार और अनदेखी के कारण दिल्ली की बदहाल स्थिति हर गली-मौहल्ले या क्षेत्र में देखी जा सकती है। दिल्लीवासी भाजपा और आप पार्टी से परेशान होकर परिवर्तन के रुप में कांग्रेस पार्टी को देख रहे है, क्योंकि केजरीवाल और भाजपा की निगम सरकारां में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लम्बे समय से लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमें निगम चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जरुरत है, जिसे हम अधिक से अधिक कांग्रेस सदस्यता अभियान में डिजीटल सदस्य बनाकर कर सकते है। हम प्रत्येक बूथ पर ईमानदारी से डिजिटल सदस्यों की संख्या बढ़ाकर ही निगम चुनाव में जीत दर्ज करा सकते है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को बदलने की बात सही साबित करके प्रगतिशील और विकसित दिल्ली में गली-गली, चौराहों पर शराब की दुकाने खोलकर नशे की राजधानी बना दिया है। दिल्लीवासियों को शराब की नही रोजगार और रोटी की जरुरत है। दिल्लीवासी महंगाई पर अकुंश चाहते है। केजरीवाल दिल्ली में रोजगार देने की बजाय अस्थाई कर्मचारियों की नौकरियों को भी छीनने के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में कांग्रेस पार्टी ने दिल्लीवालों के लिए एक सहयोगी के रुप में काम करके आओ मदद का हाथ बढ़ाऐ के तहत जरुरतमंदों को पौष्टिक खाना और सूखा राशन बांटा था जबकि भाजपा और केजरीवाल लॉकडाउन के शुरुआत 3 महीनों तक घर में छिप कर बैठे हुए थे।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की टूटी सड़कें, नालियों व गलियों में भारी गंदगी और कूड़े ढेरों के कारण चरमराई सफाई व्यवस्था के लिए 15 वर्षों से भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और 7 वर्षों से सत्ता में बैठे केजरीवाल पूरी तरह जिम्मेदार है। जनसेवा से जुड़े दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का बार-बार अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए हड़ताल पर जाने की जवाबदेही पूरी तरह केजरीवाल और भाजपा सरकार की बनती है क्योंकि दोनो सरकारें कर्मचारियों की मांगो की पूरी तरह अनदेखी कर रही है।
Live Share Market