Trending

अपहरणकर्ता पकड़े

प्रीत विहार से दो लड़कों का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन को छुड़ाया

अपहरणकर्ता पकड़े

पूर्वी दिल्ली जिला – (अर्श न्यूज़) -प्रीत विहार से दो लड़कों का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन को छुड़ाया।

अपहरणकर्ता पकड़े

– नोएडा के जिम ट्रेनर को भी अपहरण कर लाए थे आरोपी
– नाबालिग समेत दो पकड़े, वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त

अपहरणकर्ता पकड़े

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने

अपहरणकर्ता पकड़े
प्रीत विहार

बताया की प्रीत विहार स्थित ’24×7′ नामक दुकान से करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दो युवकों का अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ता पकड़े

पीसीआर कॉल होने से पहले ही वहां एक पुलिस टीम गश्त करती पहुंच गई। भीड़ से कारण पूछा, तो अपहरण का पता चला। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पीड़ितों की लोकेशन मंडावली की मिली, जहां एक घर में तीन लोग बंधक बनाए गए थे। आरोपी नोएडा से एक जिम ट्रेनर को भी अपहृत कर लाए थे। मौके पर आरोपियों में नाबालिग समेत दो लोग मौजूद थे, जिसे पकड़कर तीन पीड़ितों को छुड़ाया गया। प्रीत विहार थाने में अपहरण, डकैती समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। पकड़े गए आरोपियों में एक मनजीत है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात की वजह का खुलासा सभी आरोपियों के पकड़े जाने पर हो सकेगा।
घटना सोमवार देर रात तीन बजे की है। जिनका अपहरण हुआ वे लड़के आगरा निवास हैं। ये दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में प्रीत विहार की 24×7 दुकान पर रुके थे। तभी आरोपी आए और झगड़ने के बाद दोनों का अपहरण कर लिया। यह देखकर भीड़ जमा हो गई और गश्त करती पुलिस भी पहुंच गई। मामला एसएचओ प्रीत विहार और इंस्पेक्टर इन्वेस्टिगेशन के संज्ञान में डालकर टीम हरकत में आई। अपहृत लड़के का नंबर मिला, जिससे लोकेशन निकाली गई। टीम ने मंडावली की गलियों में करीब तीन घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। उसी दौरान वहां वरना कार खड़ी दिखी, जिसका बोनट गर्म था। पास के एक घर से दोनों अपहृत लड़कों के अलावा पुलिस ने नोएडा से अपहृत जिम ट्रेनर को भी छुड़ा लिया।
सट्टा चलाने वाला का है मास्टरमाइंड
पुलिस सूत्रों ने बताया मंडावली में सट्टा चलाने वाला और उसका साथी अपहरण का मास्टरमाइंड हैं। किसी लड़की के पीछे घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। खबर लिखे जाने तक मास्टरमाइंड समेत बाकी आरोपी फरार थे। वहीं नोएडा से अपहृत ट्रेनर एक बड़े मीडिया हाउस के जिम में काम करता है।

प्रीत विहार से लोगों का अपहरण किया गया था। पुलिस ने 5 लड़कों को गिरफ्तार कर 3 लड़कों सकुशल छुड़ाया है। वारदात में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस पकड़ लिया है

पकड़े गए आरोपियों जे नाम

1.इरशाद – 2.आकाश- 3.अरुण- 4.साहेव-5.मंजीत-6.इमरान

7. नाबालिक लड़का

 

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close