Trending

कांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुसी पुलिस

कांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुसी पुलिसकांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुसी पुलिस

नई  दिल्ली : (अर्श न्यूज़ ) – कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के जबरन घुसने के खिलाफ सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बिना अनैतिक तरीके से घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया।

कांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुसी पुलिस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में आज ब्लाक कांग्रेस कमेटियों ने प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को बिना सबूत, बिना तथ्यों के निराधार और मनगढ़ंत आरोपों के चलते नेशनल हैराल्ड मामले में पूछताछ करने और सभी दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में जबरदस्ती घुसकर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों के साथ लाठी चार्ज करने के खिलाफ अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुसी पुलिस

भाजपा सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय में बिना किसी इजाजत और वारंट के जबरन घुस कर यह अनैतिक और अलोकतांत्रिक कार्यवाही की, जिसका आज पूरी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। दो दिवसीय ब्लाक कांग्रेस कमेटियों का विरोध प्रदर्शन कल 21 जून को भी जारी रहेगा।

कांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुसी पुलिस

कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता ई0डी0 कार्यालय तक सिर्फ शांतिपूर्ण मार्च करना चाहते थे परंतु दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से मारपीट, लाठी चार्ज व वाटर कैनन से प्रहार किया। कांग्रेस मुख्यालय में की गई पुलिस कार्यवाही के खिलाफ उपराज्यपाल निवास पर ज्ञापन देने पहुचें कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं पर पुलिस ने फिर एक बार दुर्व्यवहार किया जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार भी गंभीर रुप से जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

 

दिल्ली भर में आज सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं, सभी जिला अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व निगम पार्षदां, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

 

 

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close