
मंडोली जेल परिषर में CISF के जवानों के हाथों में बांधी राखियां छात्राओं ने
मंडोली जेल परिषर में CISF के जवानों के हाथों में बांधी राखियां छात्राओं ने

उत्तर पूर्वी दिल्ली : (अर्श न्यूज़) – राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में स्तिथ मंडोली जेल में बुधवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने रक्षा बंधन के मौक़े पर दिल्ली के अलग अलग हॉस्पिटल की मेडिकल छात्रों को बुलाकर अपने घर से दूर रहकर देश सेवा में लगे केन्द्रीय रिजर्व फोर्स के जवानों ने अपनी कलाई पर राखी बंधवाई।
मंडोली जेल परिषर में CISF के जवानों के हाथों में बांधी राखियां छात्राओं ने
राजधानी दिल्ली के मंडोली जेल परिसर में आज एक अद्भुत नजारा देखने को मिला आपको बता दें कि जेल परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रक्षाबंधन के मौके पर एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मेडिकल छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने अपने घरों से दूर रह रहे जवानों के कलाई में राखी बांधकर प्रेम का संदेश दिया इस मौके पर जवानों ने भी मेडिकल की छात्रों को आश्रीवाद दिया वही जेल परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमाण्डेन्ट श्री अनिल कुमार 139 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कहा देश का प्रत्येक नागरिक अपने अपने घरों में रहकर भी देश की सेवा कर सकता है जैसे देश के कानून को मानना देश की सफाई व्यवस्था सुचारु रुप से रखना और भी कई ऐसे कार्य है जो देश के प्रत्येक नागरिक को देश का सच्चा सिपाही बना सकता है
मंडोली जेल परिषर में CISF के जवानों के हाथों में बांधी राखियां छात्राओं ने
आई.सी, पी.के भारती ने कहा है देश के प्रधान मंत्री ने हर घर तिरंगा की मुहिम को छेड़ा है तो देश के प्रतीक नागरिक को भी चाहिये कि वो अपने अपने घरों में तिरंगा लगाकर देश ही नही विदेशों तक भी भाईचारे का संदेश दे वही इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट दिलीप सिंह मीणा ने कहा कि वो पिछले काफी समय से इस देश की जनता से अनुरोध करते आये है कि देश भक्ति ही देश का सच्चा प्यार है उन्होंने कहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश के अलग अलग हिस्सों में अपनी सेवा दे रहे है और उन्होंने कहा हज की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का प्रतीक जवान देश पर अपनी जान न्योछावर करने को हमेशा तैयार रहता है वही वीरेंद्र कुमार यादव डिप्टी कमांडर ने कहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने देश में बड़े बड़े ऑपरेशन ओं को अंजाम दिया है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का प्रत्येक जवान किसी भी हालत में दुश्मन के सामने झुकने को तैयार नहीं होता देश सेवा ही सच्चा धर्म है वही दूसरी तरफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मैं सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात शत्रुघ्न मौर्य देश की जनता से आग्रह करते हुए कहा है कि हर घर तिरंगा मुहिम के तहत देश का प्रत्येक घर तिरंगे में रंग जाना चाहिए वही शत्रुघ्न मौर्य ने कहा कि देश की जनता को चाहिए कि वह पूरी दुनिया में एक मैसेज दे कि हिंदुस्तान सर्व धर्म के लोग कितने प्यार मोहब्बत से रहते हैं इस मौके पर कमाण्डेन्ट श्री अनिल कुमार 139 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मेडिकल छात्रों को तिरंगा देकर सम्मानित किया
मंडोली जेल परिषर में CISF के जवानों के हाथों में बांधी राखियां छात्राओं ने
Live Share Market