Trending

3 बच्चे दुबे 2 की मौत

3 बच्चे दुबे 2 की मौत3 बच्चे दुबे 2 की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली : (अर्श न्यूज़) – शास्त्री पार्क इलाके में मंगलवार को यमुना खादर में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। साथ गया उनका तीसरा दाेस्त पानी में नहीं उतरा, जिस वजह से उसकी जान बच गई। मृतकों की पहचान कार्तिक (14) व अनिकेत उर्फ वासु (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिए हैं।

3 बच्चे दुबे 2 की मौत

शास्त्री पार्क थाना पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
कार्तिक अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर स्थित निगम फ्लैट्स में रहते थे। उनके परिवार में मां पूनम, तीन भाई बादल, अम्मू व कल्लू हैं। 12 वर्ष पहले उनके पिता बिल्लू की मौत हो गई थी। मां नगर निगम में अस्थायी सफाई कर्मचारी हैं, जबकि कार्तिक शास्त्री पार्क सरकारी विद्यालय में नौंवी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। उनके पड़ोस में अनिकेत व अंश (13) नाम के किशोर अपने परिवार के साथ रहते हैं।

3 बच्चे दुबे 2 की मौत

तीनों आपस में अच्छे दोस्ते थे। मंगलवार को दिन में 11 बजे कार्तिक अपने घर पर कहकर गया कि वह अपने दोनों दाेस्तों के साथ यमुना खादर में घूमने जा रहा है, परिवार बेखबर हो गया। कुछ दिनों पहले यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था, जिससे उस्मानपुर दूसरा पुश्ता यमुना खादर के काफी क्षेत्र में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। पानी देख कार्तिक और अनिकेत दोनों नहाने चले गए, जबकि अंश किनारे पर बैठ गया। पानी की गहराई अधिक होने की वजह से नहाने गए दोनों दोस्त डूबते चले गए, दोनों को तेरना भी नहीं आता था। मदद के लिए दोनों चिल्लाने लगे, पल भर में दोनों अंश की आंखों से ओझल हो गए। अंश मदद के लिए आसपास गया, जहां उसे जमीरुल नाम का व्यक्ति मिला। जमीरुल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। दोपहर करीब 12:25 पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों किशोरों को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के घर पर मातम पसरा हुआ है, मां व भाइयों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

3 बच्चे दुबे 2 की मौत

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close