Trending

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज छठ घाट पर श्रम दान किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज छठ घाट पर श्रम दान कियाप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज छठ घाट पर श्रम दान किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज छठ घाट पर श्रम दान किया और वहां सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया।

यमुना सफाई के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद पिछले 8 वर्षों मे यमुना लगतार प्रदूषित हो रही है। – चौ0 अनिल कुमार

केजरीवाल सरकार प्रदूषित और झाग वाली यमुना की असलियत छिपाने के लिए केमिकल छिड़काव करके छट व्रतियों को धोखा दे रहे है।- चौ0 अनिल कुमार

भाजपा और आम आदमी पार्टी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर दिल्ली के 45 लाख पूर्वांचल वासियों को गुमराह करके उन्हें धोखा दे रहे है। – चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, 2022 – (अर्श न्यूज़) –  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज घाट पर श्रम दान किया और पूर्वाचंली लोगों की छठ पूजा के लिए वहां साफ सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राजनीति से हट कर परम्परागत रुप से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के सभी घाटों पर छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर श्रम दान कर रहे है। उन्होंने कहा कि यमुना सफाई का दावा करने वाले अरविन्द केजरीवाल सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद पिछले 8 वर्षों मे यमुना मैली होने के साथ-साथ प्रदूषित भी हो रही है क्योंकि यमुना सफाई का सारा फंड भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज छठ घाट पर श्रम दान किया

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सभी घाटों को व्यवस्थित करने का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार अब सिर्फ कुछ घाटों पर भी छठ महापर्व मनाने के लिए तैयार है बाकी घाटों में पुलिस श्रद्धालुओं को पहुॅचने ही नही दे रही है। उन्हांने कहा कि केजरीवाल प्रदूषित और झाग वाली यमुना की असलियत छिपाने के लिए केमिकल छिड़काव करके अपनी इमेज बचाने की कोशिश करके पूर्वांचलवासियों को धोखा दे रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने यमुना को सफाई का दावा करके इसमें डुबकी लगाने का वायदा किया था, परंतु 8 वर्षों में एक इंच यमुना भी साफ नही की गई। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पवित्र यमुना सफाई का ढ़िंढोरा पीटने वाले केजरीवाल के 8 वर्षों के शासन में साल दर साल यमुना बेहाल हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज छठ घाट पर श्रम दान किया

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में सफाई व्यवस्था सहित छठ घाटों को विकसित और व्यवस्थित करने के लिए केजरीवाल और भाजपा का ड्रामा चालू है। दिल्ली में गंदगी और कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा के पास कोई समाधान नही है और न ही भविष्य में उनके पास कोई योजना है।  उन्हांने कहा कि छठ महापर्व पर पूर्वाचंल वासियों की आस्था को देखते दिल्ली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को छठ की तैयारियों को समय से पहले पूरा करने के लिए पत्र भी लिखा था, परंतु केजरीवाल यमुना पर छठ घाटों को दौरा करने की बजाय भाजपा द्वारा बनाऐ गए कूड़े के को देखने गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज छठ घाट पर श्रम दान किया

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि धर्म और धार्मिक आस्थाओं से वोट बटोरने की राजनीति करने वाले अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली में पूर्वांचलवासी यमुना किनारे ढूंढ रहे है। परंतु अफसोस केजरीवाल मुना घाटों पर छठ की तैयारियों को देखने की जगह कूड़े के ढ़ेरों पर चढ़कर निगम चुनावों से पूर्व फिर एक गंदी राजनीति को अंजाम देने की कोशिश कर रहे है।  उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बने कूड़े के ढेरों को खत्म न करने की जिम्मेदारी 8 वर्षों से दिल्ली की केजरीवाल सरकार निभाने में पूरी तरह से विफल साबित रही है फिर केजरीवाल कूड़े ढ़ेरों का निपटारा करने की जिम्मेदारी स्वयं क्यों नही लेते। क्या केजरीवाल एनजीटी द्वारा दिल्ली सरकार पर लगाया गया 900 करोड़ का जुर्माना भूल चुके जो चींख-चींख कर अपने आप को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की आड़ में यमुना गंदी होने की बात करके केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार छठ घाटों की सफाई तो नही करती परंतु छठ घाटों के नाम पर विज्ञापन और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते है।

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close