Trending

मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

कांग्रेस पार्टी एक मिशन के तहत योजना बनाकर दिल्ली को कर्ज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी प्रशासन देकर स्वच्छ और व्यवस्थित ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।- अनिल भारद्वाज

भाजपा निगम में पारदर्शी सत्ता, पार्किंग, स्वच्छ शहर बनाने का वायदा किया था, परंतु 15 वर्षों के शासन में निगम को 3000 करोड़ के कर्ज डूबो दिया। – अनिल भारद्वाज

निगम के पेन्शन सेल ने पंजाब नेशनल बैंक तथा यूको बैंक के खाते से पेन्शनरों की बजाय किस खाते खाते में करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर की है, इसकी जांच होनी चाहिए।  डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स को बार-बार आडिट कमेटी द्वारा संज्ञान में लाने के बावजूद इसका जवाब क्यों नही मिला है। – अनिल भारद्वाज

मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

नई दिल्ली, 20 नवम्बर, 2022 – (अर्श न्यूज़) – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आज कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रवक्ता ओनिका मेहरोत्रा एवं कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि निगम चुनावों में जीत हासिल करके हम दिल्ली को मेरी चमकती दिल्ली बनाऐंगे, एक कदम का बदलाव लाकर निगम में कांग्रेस मेयर बनाऐंगे। बदहाल हालातों से गुजरती दिल्ली में बदलाव लाकर हम दिल्ली को कर्ज मुक्त दिल्ली बनाऐंगे। निगम की आय दोगुनी करेंगे, जिसके लिए कांग्रेस के पास योजना है जिसके लिए पार्टी एक मिशन के तहत काम करके दिल्ली को कर्ज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी प्रशासन देकर स्वच्छ और व्यवस्थित ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

ad
Ad-Vote for congress

श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि निगम 3000 करोड़ के कर्ज में इसलिए डूबा क्योंकि जो भाजपा निगम में पारदर्शी सत्ता, पार्किंग, स्वच्छ शहर बनाने का वायदा किया था, 15 वर्षों के शासन में इनके लेंटरमेन पार्षदों ने भ्रष्टाचार करके दिल्ली को बदहाल बना दिया, जिससे आज दिल्ली वासी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। निगम में भ्रष्टाचार को भाजपा भी जानती है इसलिए वह हर बार निगम चुनाव में अपने प्रत्याशी बदल देती है, पिछले 15 वर्षों में 30 मेयर बनाने के बावजूद उनके पास दिल्ली नगर निगम चुनावों में एक चेहरा तक नही है जिसके दम पर वे चुनाव में उतरें। प्रधानमंत्री मोदी के बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर पूरी दिल्ली में लगाकर भाजपा निगम चुनाव जीतने का दावा कर रही है।

श्री भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो सत्ता और विपक्ष में रहते हुए पार्किंग माफिया को खत्म करने की बजाय सक्रिय बनाया इसलिए 15 वर्षों में आज तक दिल्ली में बाजारों, कार्यालय क्षेत्रों, आर.डब्ल.ए. एवं सार्वजनिक स्थानों पर की पार्किंग समस्या को खत्म नही कर पाऐं। मल्टी लेवल पार्किंग के नाम पर खोखले वादों के अलावा भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवालों को कुछ नही दिया। उन्होंने कहा कि निगम में विज्ञापन माफिया सत्ताधारी दल पर हावी है, निगम की जो आमदनी होनी चाहिए वह नही हो रही है, भ्रष्टाचार के कारण निगम पर 3000 करोड़ का कर्ज है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के भारी बजट के बावजूद दिल्ली गंदगी और प्रदूषण में नम्बर वन पर है। गलियां, मौहल्लों, बाजारों, कॉलोनियों में कूड़े के ढेरों का अम्बार लगा हुआ है और राजधानी के प्रवेशों पर भाजपा के कुप्रबंधन के कारण कूड़े के टावर बने हुए है, जो दिल्ली को अलग पहचान देते हैं।

श्री भारद्धाज ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस की सरकार ने वेस्ट मेनेजमेंट का प्रबंधन करके रिंग रोड़ निजामुदीन पुल के नजदीक कूड़े का निस्तारण करके मिलेनियम पार्क बनाया, परंतु भाजपा ने वेस्ट मेनेजमेंट मशीनों के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया। 17.5 लाख रुपये की मशीन का 6.30 लाख किराया देकर 15 वर्षों में भाजपा ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया। उन्होंने कहा कि 2018-19 में भाजपा ने निगम के पेन्शन सेल के फंड के पंजाब नेशनल बैंक और यूको बैंक के खातों की राशि पेन्शनरों को को देने की बजाय किस खातें में करोड़ो रुपये की राशि  ट्रांसफर की है, कांग्रेस पार्टी इसकी जांच की मांग करती है। भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम के डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स को बार-बार आडिट कमेटी द्वारा संज्ञान में लाने के बावजूद इसका जवाब क्यों नही मिल रहा है। आडिट रिपोर्ट में उजागर होने के बावजूद भाजपा आज तक नही बता पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा किन वादों के साथ दिल्लीवासियों से वोट मांग रही है, भाजपा के कुशासन में पेंशन के करोड़ों रुपये के घोटाला सामने आया है।

डा0 नरेन्द्र नाथ ने कहा कि 8 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने संगठित होकर भ्रष्टाचार करके दिल्ली को अव्यवस्थित कर दिया है, जबकि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के दौरान भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम को आर्थिक पूर्ति राजनीति से उपर उठकर सहयोग किया था। दिल्ली में विकास कार्य हो अथवा निगम कर्मचारियों के वेतन हो, कभी बाधित नही हुआ और दिल्ली नगर निगम का राजस्व भी पहले से बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास कार्य तो दूर भ्रष्टाचार के कारण समय पर कर्मचारियों का वेतन तक नही दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने पर निगम कर्मचारियों को हर 6 महीने में हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर नगर निगम का पैसा भ्रष्टाचार की भेट चढ़कर किसी जेब में जा रहा है।

डा0 नरेन्द्र नाथ ने कहा कि 2013 में शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाकर अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दावा करके दिल्ली की सत्ता में आए थे। अब कहते हैं कि निगम में आम आदमी पार्टी को लाओं हम भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन देंगे। उन्होंने कहा कि आज सभी जानते हैं कि केजरीवाल सहित उनकी सरकार और पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्ट है, जिसका खुलासा लगभग 100 करोड़ के शराब घोटाले के बाद हो चुका है और उनके एक मंत्री जेल में है और गुजरात चुनाव के बाद मनीष सिसोदिया भी जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ईमानदार नही, भ्रष्ट और बेईमान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के खोखले वादों में न आकर दिल्ली वासी कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट दें।

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close