Trending

प्रचार के लिए दिल्ली भर में ऑटो रिक्शा फ्लेग ऑफ किया।

प्रचार के लिए दिल्ली भर में ऑटो रिक्शा फ्लेग ऑफ कियाप्रचार के लिए दिल्ली भर में ऑटो रिक्शा फ्लेग ऑफ किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज निगम चुनावों के लिए कांग्रेस थीम सोंग और प्रचार के लिए दिल्ली भर में ऑटो रिक्शा फ्लेग ऑफ किया।

नई दिल्ली, 25 नवम्बर, 2022 : (अर्श न्यूज़) – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनलि कुमार ने आज दिल्ली नगर निगम चुनावों में प्रचार हेतू कांग्रेस का थीम सोंग रिलीज किया और प्रत्येक वार्ड के लिए ऑटो रिक्शा को फ्लेग ऑफ करके रवाना किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा दिल्ली निगम चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन श्री सुभाष चौपड़ा, को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन श्री देवेन्द्र यादव, मीडिया कमेटी के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री हरी शंकर गुप्ता, अ0भा0क0कमेटी रिसर्च हैड श्री अमिताभ दूबे, डिजीटल एवं सोशल मीडिया चेयरमैन श्री दुर्गेश कुमार, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन श्री अनुज आत्रेय, बूथ मेनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन श्री राजेश गर्ग और लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे।

प्रचार के लिए दिल्ली भर में ऑटो रिक्शा फ्लेग ऑफ किया।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस थीम सोंग में हमने कांग्रेस के 15 साल के इतिहास, विकसित शीला जी की चमचमाती दिल्ली को दर्शाया गया है, जो कांग्रेस सरकार के योगदान से संभव हुआ था, जिसमें दौड़ती मेट्रो, बढ़ती सड़की, स्वस्थ वातावरण और स्वच्छ सफाई व्यवस्था से हर दिल्लीवासी खुशहाल और प्रगति में बराबर का भागीदार दिखाई दे रहा है। गाने के माध्यम से एक विश्वास के साथ दिल्ली की जनता को समझाने की कोशिश की है कि शीला जी की दिल्ली – कांग्रेस वाली दिल्ली को फिर से स्वस्थ, स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, शराब मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, कूड़ा मुक्त, हरित पर्यावरण, पारदर्शी प्रशासन और दिल्लीवासियों की भागीदारी वाली दिल्ली बनाऐंगे।

प्रचार के लिए दिल्ली भर में ऑटो रिक्शा फ्लेग ऑफ किया।

चौ0 अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस थीम सोंग में वर्तमान में आम आदमी पार्टी दूषित-प्रदूषित दिल्ली और भाजपा ने 15 वर्षों में एम.सी.डी. को मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट के नाम से परिभाषित किया है, इसको भी दर्शाया गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की आवो-हवा को बिगाड़ दिया है, गंदगी और कू़ड़े के ढेरों से दिल्ली ढक दी है, इन्होंने दिल्ली की हवा पानी के साथ राजधानी को राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है। दिल्ली में भ्रष्टाचार इस कदर बरपा गया है कि केजरीवाल सरकार के 80 प्रतिशत मंत्री भ्रष्टाचार में अपराधी साबित हो चुके है कुछ जेल जा चुके है कुछ जांच के बाद जेल जाने की तैयारी निश्चित है। 38 विधायकों पर अपराधिक मामले चल रहे है। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली को पिछले दिनों दंगों में झोक कर भाईचारे पर कुठाराघात किया था। उन्होंने कहा कि शीला जी की दिल्ली जिसकी भाईचारा, सदभाव, मौहब्बत दिल्ली की पहचान होती थी, दोनो ने दिल्ली को प्रदूषण रुपी ग्रहण लगा दिया है।

प्रचार के लिए दिल्ली भर में ऑटो रिक्शा फ्लेग ऑफ किया।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हमारी सोचा बिलकुल साफ है हम एम.सी.डी. को मेरी चमकती दिल्ली, विश्व स्तरीय खुशहाल दिल्ली बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है, हम घर-घर पहुॅचकर दिल्ली के मतदाताओं को जागृत करेंगे और भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close