
कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रोड़ शो, पदयात्रा, जन सम्पर्क किया
कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रोड़ शो, पदयात्रा, जन सम्पर्क किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार को एमसीडी चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रोड़ शो, पदयात्रा, जन सम्पर्क अभियान में भारी समर्थन मिला।
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर, 2022 – (अर्श न्यूज़) -दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए पटपड़गंज विधानसभा के पटपड़गंज, मंडावली और विनोद नगर वार्ड में तूफानी प्रचार किया। जिसमें स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उनके रोड शो, जनसभा और पदयात्राओं को भारी समर्थन मिला। उन्होंने वार्डों में लोगों से जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 4 दिसम्बर को कांग्रेस के हाथ के निशान का बटन दबाकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करें, आपके सपनों को साकार करेंगे।
कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रोड़ शो, पदयात्रा, जन सम्पर्क किया
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने पिछले 15 वर्षों और 8 वर्षों में दिल्ली के लोगों से झूठे और अधूरे वादे करके केवल धोखा किया है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है और कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हुए है। हम दिल्ली को स्वच्छ वातावरण और साफ सुथरा शहर बनाऐंगे। उन्होंने कांग्रेस दिल्लीवालों की समस्याओं की हर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली को फिर से चमकती दिल्ली बनाने का संकल्प लिया है, दिल्ली भाजपा-आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार और प्रदूषण मुक्त शासन चाहती है।
कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रोड़ शो, पदयात्रा, जन सम्पर्क किया

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हम दिल्ली को मेरी चमकती दिल्ली बनाऐंगे। प्रदूषण मुक्त दिल्ली, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली, ढलाव मुक्त दिल्ली, कूड़ा कचरा मुक्त दिल्ली, महामारी मुक्त, कर्जमुक्त निगम, जीरो लैंडफिल दिल्ली, मॉडल शौचालयों वाली दिल्ली, युवाओं के रोजगार वाली दिल्ली, शहरी गरीबों की सुरक्षा वाली दिल्ली बनाऐंगे।
कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रोड़ शो, पदयात्रा, जन सम्पर्क किया
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में होने के बावजूद चारों वार्डों में टूटी सड़कों, बंद नाली, जल संकट, बेरोजगारी और महंगाई सहित शिकायतें हैं जिनका कांग्रेस निगम में आने पर हल निकालेगी। केजरीवाल की शराब नीति के तहत खुले शराब के ठेकों को बंद कराने के लिए क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार का धन्यवाद किया। शराब नीति को लागू करके केजरीवाल ने दिल्ली को नशे की राजधानी बना कर परिवारों को बर्बाद कर दिया था।
कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रोड़ शो, पदयात्रा, जन सम्पर्क किया
Live Share Market