
दयालपुर थाना क्षेत्र में 88 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सुलझाया
88 साल की बुजुर्ग को बेरहमी से मारा: हाथ, पैर और मुंह बंधा घर में पड़ा मिला था शव, पुताई करने वाला निकला हैवान
दयालपुर थाना क्षेत्र में 88 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सुलझाया
88 साल की बुजुर्ग को बेरहमी से मारा: हाथ, पैर और मुंह बंधा घर में पड़ा मिला था शव, पुताई करने वाला निकला हैवान
उत्तर पूर्वी दिल्ली : (अर्श न्यूज़) – दयालपुर इलाके में 29 जनवरी को 88 साल की बुजुर्ग शांति देवी की लूटपाट के बाद हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बादल (24) के रूप में हुई है। बादल का पिता कमल हत्याकांड का साजिशकर्ता है।
दरअसल कुछ माह पूर्व कमल अपने भांजे अशोक के साथ शांति देवी के घर में पुताई के लिए आया था। तब इनको पता चला कि बुजुर्ग घर में अकेली रहती हैं। इन लोगों ने योजनाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मुख्य आरोपी कमल और उसका भांजा अशोक अभी फरार हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी बादल के पास सोने-चांदी के कुछ जेवरात के अलावा लूटी गई रकम में से साढ़े सात हजार रुपये बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह दयालपुर इलाके में महिला की हत्या की खबर मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर में शांति देवी का शव बरामद हुआ। महिला के हाथ, पैर और मुंह बंधा हुआ था। घर का सामान भी फैला हुआ था। छानबीन के दौरान पता चला कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद महिला की मुंह दबाकर हत्या कर दी है।
दयालपुर थाना क्षेत्र में 88 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सुलझाया
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा जिले की दूसरी टीमों को भी जांच में लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति की मौत के बाद महिला घर में अकेली रहती थीं। इनके तीन बेटे दिल्ली और फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर परिवार के साथ रहते हैं। घर से पति की यादें जुड़ी होने की वजह से शांति देवी इस मकान को छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं।
दयालपुर थाना क्षेत्र में 88 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सुलझाया
बदमाशों ने इसका फायदा उठाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। उसके आधार पर पुलिस तीनों का सीसीटीवी के जरिये पीछा करते हुए रामा गार्डन, करावल नगर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने घर-घर जाकर जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कमल, उसका बेटा बादल व अशोक वारदात वाले से दिन से गायब हैं।
दयालपुर थाना क्षेत्र में 88 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सुलझाया
पुलिस ने उनकी सीडीआर की पड़ताल की तो तीनों की लोकेशन घटना वाले दिन दयालपुर में उसकी मकान के पास की मिली।
बादल वैशाली मैक्स अस्पताल में हाउस कीपर की नौकरी करता था। घटना वाले दिन से वह भी अपने ड्यूटी से गायब है। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी। एक टीम को गांव झड़ौली, अलीगढ़ अशोक के गांव भेजा गया है। लेकिन से भी अशोक गायब मिला। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी बादल को करावल नगर के रामा गार्डन स्थित उसके घर के पास से दबोच लिया। पुलिस बाकी दो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है
आरोपी को दयालपुर थाने की टीम ने स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ मिलकर गिरफ्तार किया
Live Share Market