Trending

घरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, गला रेतने का किया प्रयास; महिला की कटी उंगलियां

घरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, गला रेतने का किया प्रयास; महिला की कटी उंगलियांघरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, गला रेतने का किया प्रयास; महिला की कटी उंगलियां

शाहदरा जिला : (अर्श न्यूज़) –  ईस्ट गोरखपार्क इलाके में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला का गला रेतने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने अपना हाथ आगे कर दिया। इससे उसके हाथों की उंगलियां कट गई।

घरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, गला रेतने का किया प्रयास; महिला की कटी उंगलियां

इसके बाद आरोपी ने महिला के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया तो उसने चाकू पकड़ लिया। शोर सुनकर महिला का बेटा वहां आ गया। दोनों ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

घरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, गला रेतने का किया प्रयास; महिला की कटी उंगलियां

पीड़िता अपने बेटे व बाकी परिजनों के साथ ईस्ट गोरखपार्क में रहती है। कई साल पहले महिला की गोकुलपुरी निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। वर्ष 2020 में महिला अपने मायके आ गई और बेटे के साथ वहीं रहने लगी। बाद में महिला ने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला गोकुलपुरी थाने में दर्ज कराया। यह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल अदालत ने महिला के पति को पांच हजार रुपये महीना गुजारा भत्ता देने के लिए कहा है।

घरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, गला रेतने का किया प्रयास; महिला की कटी उंगलियां

आरोप है कि शनिवार रात को महिला घर पर मौजूद थी। इस बीच आरोपी उसके घर पहुंचा। महिला ने उसके अंदर आने पर ऐतराज जताया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसका गला रेतने का प्रयास किया। बचाव के प्रयास में महिला के हाथ की उंगलियां कट गईं। शोर शराबा सुनकर उसका बेटा वहां आ गया। उसने मां को बचाने का प्रयास किया और शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी दोबारा देख लेने की धमकी देकर वहां से भाग गया।

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close