
सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।
सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।
उत्तर पूर्वी जिला : (अर्श न्यूज) – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज अपने लोकसभा क्षेत्र के सांगठनिक दोनों जिलों नवीन शाहदरा एवं उत्तर पूर्वी जिला में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली यात्रा दोपहर बाद 2:00 बजे नवीन शाहदरा जिला कार्यालय बेस्ट ज्योति नगर से शुरू होकर दुर्गापुरी चौक गगन सिनेमा लोनी गोल चक्कर यमुना विहार भजनपुरा होते हुए यमुना पर स्थित सिग्नेचर ब्रिज पर समाप्त हुई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी पूनम चौहान महामंत्री डॉक्टर यूके चौधरी जितेंद्र कंवर उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी दिनेश धामा आशीष तिवारी विधायक अजय महावर मोहन सिंह बिष्ट जितेंद्र महाजन निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता मुकेश बंसल बृजेश सिंह सहित सभी जिले के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष तथा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।
यात्रा के शुभारंभ से पूर्व एवं समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा की तिरंगा न सिर्फ हमारे देश की पहचान है बल्कि राष्ट्र ध्वज के रूप में देश को आजाद कराने के लिए सैकड़ों वीर अमर शहीदों एवं लाखों गुमनाम शहीदों की प्रेरणा का मुख्य बिंदु भी रहा है जिस से प्रेरित होकर हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर वीर शहीदों ने अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन चलाया और जीवन का सर्वोच्च बलिदान देकर अंग्रेजों की गुलामी से देश और भारत मां को मुक्त कराया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में करोड़ों कार्यकर्ता न सिर्फ अमर शहीदों की इस विरासत को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं बल्कि आजादी की रक्षा के लिए और सार्वभौमिक राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए करोड़ों देशवासियों को प्रेरित भी कर रहे हैं जिससे पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद की अलख जगाने का अभियान चलाया जा रहा है और आज की यह यात्रा उसी का क्रम है।
सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।
जिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी जी के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने जिले की मुख्य यात्रा निकाली है यह क्रम विधानसभा और मंडल स्तर तक जाएगा पार्टी के हजारों कार्यकर्ता घर घर जाकर तिरंगा लगाने का काम करेंगे जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक हो चुकी है पार्टी द्वारा जारी तिरंगे घर-घर लगाने का अभियान शुरू हो गया है
सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।
Live Share Market