Trending

त्रिलोकपुरी ब्लॉक 21 में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या की

त्रिलोकपुरी ब्लॉक 21 में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या की

त्रिलोकपुरी ब्लॉक 21 में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या की
आरोपी बेटा

पूर्वी दिल्ली : (अर्श न्यूज़) – मयूर विहार थाना इलाके के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 21  में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया मां को बचाने आए पड़ोसी पर भी हमलावर ने हमला कर घायल कर दिया। हमले मां की मौत हो गई वही घायल पड़ोसी अभी भी अस्पताल में भर्ती है पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। और जांच में जुट गई है।

त्रिलोकपुरी ब्लॉक 21 में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या की

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी इंचार्ज डॉक्टर जॉय एन तिर्की ने बताया कि पूर्वी जिले के मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी में चाकू मारने की सूचना दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि एक पुत्र ने अपनी 60 वर्षीय माता को चाकू मार कर हत्या कर दिया था। मृतक की पहचान राज कुमारी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय प्रेम प्रकाश निवासी 21/400, त्रिलोकपुरी के तौर पर हुई है।

त्रिलोकपुरी ब्लॉक 21 में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या की

मृतक का बेटा सूरज अपने घर में अपनी मां की चाकू मार रहा था तभी आवाज आने पर मदद के लिए आते पड़ोसी बंसी पटेल उम्र 33 वर्ष पर भी आरोपी ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

त्रिलोकपुरी ब्लॉक 21 में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या की

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close