Trending

युवा बर्बाद हो रहे है

मुख्यमंत्री केजरीवाल की नई शराब नीति में भारी मुनाफा खोरी से दिल्ली के युवा बर्बाद हो रहे है :- चौ0 अनिल कुमार

युवा बर्बाद हो रहे है

केजरीवाल ने 1000 से अधिक ठेके खोलकर दिल्ली को नशे की राजधानी बना दिया :- चौ0 अनिल कुमार

युवा बर्बाद हो रहे है

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई शराब नीति में भारी मुनाफा खोरी से दिल्ली के युवा बर्बाद हो रहे है :- चौ0 अनिल कुमार

युवा बर्बाद हो रहे है

नई दिल्ली, 7 मार्च, 2022 –  (अर्श न्यूज़) -दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने राजधानी में सभी हदें पार करके बढ़ती महंगाई में युवाओं को रोजगार देने की बजाय एक के साथ एक फ्री शराब की बोतल मुहैया कराकर उनके भविष्य को अंधकार में झौक दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भारी विरोध के कारण शराब पर छूट की योजना बंद कर दी है लेकिन अब ठेको पर शराब की एक बोतल उतने ही दाम में बेची जा रही जितने दाम में दो बोतले बेची जा रही थी । उन्होंने कहा कि शराब पर होने वाली कमाई का फायदा किसकी जेब में जा रहा है, केजरीवाल जवाब दे। प्रदेश अध्यक्ष ने यह बयान नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी के अमर कालोनी, लाजपत नगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करके दिया, जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कसाना ने किया।

युवा बर्बाद हो रहे हैयुवा बर्बाद हो रहे है

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के साथ अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री शक्तिसिन्ह गोहिल, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रो0 किरण वालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधायक नीरज बसौया, ब्रहम यादव, रोमेश सब्बरवाल, पूर्व पार्षद कुवंर सेन, कॉआर्डिनेटर अनिल तंवर, लीलाधर भट्ट, प्रियंका सिंह, सुखबीर पंवार और रिषी राठी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता  मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मोदी के अनुसरण पर भविष्य का सपना दिखाकर केजरीवाल 2047 में आत्मनिर्भरता की बात करके युवाओं को शराब परोस रहे है जिससे राजधानी में चोर-बाजारी, लूटपाट व अपराधिक घटनाओं के बढ़ने से कानून व्यवस्था व ट्रेफिक व्यस्था ध्वस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि काग्रेस सरकार के दौरान शराब मुक्ति की बात करने वाले केजरीवाल ने सत्ता के 8 वर्षों में दिल्ली में 1000 से अधिक शराब के ठेके खोलकर नशे की राजधानी बना दिया और निजी स्वार्थ तथा पार्टी फंड एकत्रित करने के लिए सैकड़ों करोड़ का भ्रष्टाचार करके नई शराब नीति लागू किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल द्वारा भाजपा के साथ सांठगांठ और शराब माफिया के मिलीभगत करके आप विधायकों व समर्थकों के पास अवैध सम्पत्ति बढ़ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में लागू नई शराब नीति की रुपरेखा 2016 में ही तैयार हो चुकी जिसका खुलासा आप पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने जनवरी में किया था। शराब नीति में हुई डील की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। हर मुद्दे पर रायशुमारी की बात करने वाले केजरीवाल ने दिल्ली में शराब नीति को लागू करने से पहले महिलाओं, आर.डब्लू.ए., स्वयं सेवी संस्थाओं, मौहल्ला और ग्राम सभा से रायशुमारी और मंजूरी क्यों नही ली?

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि नई दिल्ली का एनडीएमसी क्षेत्र मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की विधानसभा में आता है। केजरीवाल ने वायदा करने के बाद भी दिल्ली में शराब की नीति के तहत कौने-कौन, गली मौहल्ले में शराब की दुकाने खोलने की तरफ पूरा ध्यान दिया जबकि एनडीएमसी के 4500 से अधिक रेगुलर मस्टर रोल ;आर.एम.आर.द्ध के कर्मचारी 2014 से पक्के करने की मांग करके हड़ताल कर रहे है जिनके हकों की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और भाजपा ने 2013, 2014 और 2020 के चुनावों के घोषणा पत्र में एनडीएमसी के कर्मचारियों सहित हजारों अनुबंधित कर्मचारियों, आंगनबाड़ी और गेस्ट टीचरों को पक्का करने का वायदा किया था।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ है, क्योंकि 2014 से हजारों रेगुलर मस्टर रोल और टेम्पोरेरी मस्टर रोल कर्मचारियों पक्का नही किया है दिल्ली सरकार के विभागों में पिछले 8 वर्षों से भर्ती पूरी तरह बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन के बाद एनडीएमसी और दिल्ली सरकार में किसी भी अस्थाई कर्मचारी को पक्का नही किया। उन्होंने कहा कि रेगुलर मस्टर रोल कर्मचारियों में अधिकतर वे कर्मचारी है जो रिटायर हुए पिता अथवा पूर्वजों के सरकारी मकानों में रह रहे है, उनको मकान खाली करने करने के नोटिस दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पक्के सरकारी कर्मचारियों को पेन्शन, मकान, इलाज व रिटार्यमेंट सुविधाऐं देनी पड़ती है इसलिए अरविन्द केजरीवाल पक्के कर्मचारियों की भर्ती बंद करके ठेके पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहे है।

 

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close