
सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया
सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया
पूर्वी दिल्ली : (अर्श न्यूज़) – सड़क दुर्घटना के दौरान 25 वर्षीय सन्नी गुप्ता को घायल तड़पता देख सिविल डिफेंस के पूर्वी ज़िले के तीन स्वयंसेवकों ने पहुंचाया लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 इलाके में दिनाँक 17.07.2022 को समय सुबह 10:45 बजे पूर्वी दिल्ली के भारती पब्लिक स्कूल मयूर विहार फेस-3 के पास एक DTC बस ने ई-रिक्शा को ओवरटेक कर दिया जिसकी वजह से ई-रिक्शा पलट गया बताया जा रहा है कि जिसमें चालक के अलावा एक व्यक्ति उस ई रिक्शा में बैठा हुआ था रिक्शा पलटने के कारण उस व्यक्ति को कई जगह गंभीर चोटें भी आई।
सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया
दिल्ली सिविल डिफेंस मयूर विहार डिविजन के शेख़ खान, डिप्टी डिविजनल वार्डन के बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम सन्नी गुप्ताबताया गया है जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है जो नोएडा के सेक्टर 5 हरौला गांव का रहने वाला है जिसको घायल अवस्था में सड़क पर तड़पता देख वहाँ से गुजर रहे 3 सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवक जो कि विभाग द्वारा आयोजित साप्ताहिक मस्ट्रिंग एक्सरसाइज समाप्त करके घर जा रहे थे,जिन्होंने समय नष्ट ना करते हुए , उस घायल व्यक्ति सन्नी को खिचड़ीपुर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से उपचार
शुरू कर दिया।
सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया
बताया गया है कि घायल के कई जगह फैक्चर के साथ साथ गंभीर चोटी भी आई हैं जिसका उपचार अभी अस्पताल में जारी है जिसकी सूचना सिविल डिफेंस वालंटियर के द्वारा घायल व्यक्ति के परिवारजनों को दी गई जिन्हें तुरंत अस्पताल आने को कहा गया ,घायल व्यक्ति के परिवार वालों ने सिविल डिफेंस और सिविल डिफेंस तीनों सेवकों का तेह दिल से धन्यवाद किया ।
सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया
सिविल डिफेंस जिला पूर्वी ज़िले के जिन तीन सिविल डिफेंस वॉलिंटियरों ने घायल सन्नी गुप्ता को अस्पताल पहुंचाने का सराहनीय कार्य वाले उसमें सिविल डिफ़ेंस मयूर विहार डिविजन के आकाश , दुली चन्द,और न्यू अशोक नगर से सतीश मौजूद थे ।
Live Share Market