Trending

कांग्रेस की मांग पर उपराज्यपाल द्वारा छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित किया

कांग्रेस की मांग पर उपराज्यपाल द्वारा छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित कियाकांग्रेस की मांग पर उपराज्यपाल द्वारा छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित किया

कांग्रेस की मांग पर उपराज्यपाल द्वारा छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित करने का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने स्वागत किया है।

कांग्रेस की मांग पर उपराज्यपाल द्वारा छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित किया

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर, 2022 – (अर्श न्यूज़) – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली के 50 लाख पूर्वांचलवासियों को छठ महापर्व पर बधाई देते हुए कहा कि छठ पर्व संध्या अर्घ के दिन ड्राई-डे घोषित करने दिल्ली कांग्रेस की मांग पर उपराज्यपाल द्वारा मुहर लगाने पर उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को दिल्ली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखकर छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश और ड्राई-डे घोषित करने  मांग की थी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई दिल्ली कांग्रेस लड़ती रहेगी और कदम-कदम पर जीत भी रही है।

कांग्रेस की मांग पर उपराज्यपाल द्वारा छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित किया

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और उड़ीसा के पूर्वांचलवासियों की छठ महापर्व में आस्था को देखकर दिल्ली कांग्रेस हमेशा उनके हकों और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित होने के बाद दिल्ली एक दिन ही सही शराब मुक्त रहेगी, जो दिल्ली कांग्रेस के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्वांचलवासियों की धार्मिक आस्था को खिलवाड़ करने में कोई कसर नही छोड़ रही है।

कांग्रेस की मांग पर उपराज्यपाल द्वारा छठ पर्व पर ड्राई-डे घोषित किया

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close