
राजीव भवन में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
राजीव भवन में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल और प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में इंदिरा की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर, 2022 – (अर्श न्यूज़) – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में उनकी तस्वीर पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजंलि की। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रातः शक्ति स्थल पर भी इंदिरा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राजीव भवन में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
प्रदेश कार्यालय में इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जगदीश टाईटलर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री जय किशन, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधायक विजय लोचव, वीर सिंह धींगान, प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, सतबीर शर्मा, जावेद मिर्जा, राजेश चौहान, आदेश भारद्वाज और मनोज यादव, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन परवेज आलम मुख्य रुप से पुष्पांजलि भेंट की।
राजीव भवन में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि नारी शक्ति की मिसाल इंदिरा गांधी देश की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री बनी, जिन्होंने हमेशा अंखड भारत के स्वरुप को और मजबूत बनाने के निर्णायक फैसले लिए, जिसकी बदौलत आज भारत का नाम विश्व के सर्वोच्च देशों की श्रेणी में आता है। प्रधानमंत्रीत्व काल में इंदिरा जी की बेमिसाल विदेश नीति के फैसलों से ही भारतीयों को विदेशों में व्यापार करने और युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने नऐ और आसान रास्ते खुले। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी अपने फैसले लेने में खुद सक्षम थी, जिसका लोहा पूरी दुनिया ने माना, जिसका उदाहरण पाकिस्तान को विभाजित करके बंग्लादेश बनाना था। उन्होंने कहा कि 1938 में औपचारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी और नेहरु जी के साथ हर कदम पर उनके साथ चली।
राजीव भवन में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि देश को आर्थिक रुप से परिपक्व बनाने के लिए इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके बैंकों को हर वर्ग तक पहुॅचाने का ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसको वर्तमान की भाजपा की केन्द्र सरकार एक-एक करके बैंको का निजीकरण करके निजी हाथों में सौंप रही है। इंदिरा जी द्वारा बैंको का राष्ट्रीयकरण करना देश के विकास में अभूतपूर्व साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने गरीबों, वंचितो, जरुरतमंदों के लिए ऐसी कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को कार्यान्वित किया, जिसके लिए लोग आज भी इंदिरा जी को याद करते है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को सुधारने, उनके सर पर छत देने की दिशा में दिल्ली में जे.जे. कॉलोनियों और पुर्नवासित कालोनियों को इंदिरा जी ने ही बसाया था। वर्तमान में दिल्ली की आधी से अधिक आबादी इन कालोनियों बसती है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी और सरदारवल्लभभाई पटेल जी कांग्रेस के बड़े नेता थे, जो अपने चुंबकीय व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में जाने जाते थे। देश के एकीकरण और विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाऐगा।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार की जनता विरोधी नीतियों के कारण आज देश और दिल्लीवासी बेहाल व्यस्था में जीवन जीने को मजबूर है। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के कारण देश की 80 प्रतिशत से अधिक आबादी को जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री देश को आर्थिक मजबूती देने के नाम पर देशवासियों को जीवन को कमजोर बनाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करके देश के लोगों की कमर तोड़ कर रख दी। उन्होंने कहा आज इंदिरा जी जैसे परिपक्व सोच और अग्रिम विचारधारा वाले प्रधानमंत्री की जरुरत है जो कुछ पूंजीपतियों के अलावा देश और देशवासियों के हित को सर्वोपरि रख कर फैसला लेती थी।
Live Share Market