Trending

सामाजिक समरसता के गांधी जी के सपने को साकार कर रही है मोदी सरकार: मनोज तिवारी

सामाजिक समरसता के गांधी जी के सपने को साकार कर रही है मोदी सरकार: मनोज तिवारी

सामाजिक समरसता के गांधी जी के सपने को साकार कर रही है मोदी सरकार: मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली : (अर्श न्यूज) – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 10:00 बजे एक घंटा एक साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान के कार्यक्रमों में भाग लिया तो सामाजिक समरसता के लिए आयोजित कई कार्यक्रमों में पहुंचे जिसमे क्षमा वाणी महापर्व पर जैन समाज द्वारा लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता के लिए शाहदरा मेट्रो स्टेशन के बाहर एवं मुखर्जी नगर में श्रमदान करावल नगर में अखिल भारतीय सेन सविता समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम तथा दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी क्षेत्र जोन में स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान शामिल है

सामाजिक समरसता के गांधी जी के सपने को साकार कर रही है मोदी सरकार: मनोज तिवारी

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री किशन शर्मा निगम में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह निगम पार्षद रितेश सूजी पुनीत शर्मा नवीन शाहदरा के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी उत्तर पूर्वी जिला के उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के निगम उपायुक्त संजीव मिश्रा सहित सैकड़ो गणमान्य लोगों एवं सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया

सामाजिक समरसता के गांधी जी के सपने को साकार कर रही है मोदी सरकार: मनोज तिवारी

इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा की महात्मा गांधी ने ऐसे सामाजिक रचना का सपना देखा था जो छुआछूत भेदभाव ऊंच नीच जैसी कुरीतियों से मुक्त हो जिसमें सर्वधर्म समभाव की कल्पना हो पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय सिद्धांत भी इसी भावना को चरितार्थ करता है अंग्रेजों ने देश को भेदभाव जाति-पाति में बांटकर राज किया तो आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने भी इस सिद्धांत पर देश में एकजुटता का माहौल नहीं बनने दिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकजुट भारत के सपने को साकार कर महात्मा गांधी के आदर्शों और सपनों का भारत बनाया

सामाजिक समरसता के गांधी जी के सपने को साकार कर रही है मोदी सरकार: मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद तथा कथित कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए गांधी की प्रतिमा और चित्रों के साथ-साथ उनके नाम का दुरुपयोग कर हमेशा महात्मा गांधी के सपनों और सिद्धांतों को दरकिनार किया राम राज्य का सपना देखने वाले महात्मा गांधी के मूल सिद्धांत पर कांग्रेस ने उस समय चोट की जब उन्होंने राम की प्रासंगिकता और अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के साथ-साथ महात्मा गांधी के सम्मान में कई योजनाएं और जनहित के कार्यों को बिना भेदभाव छुआछूत और ऊच नीच की भावना के जनहित में एकजुट समाज को समर्पित किया इसलिए प्रधानमंत्री के स्वच्छता के लिए श्रमदान को हम सभी ने अपनाना चाहिए तभी महात्मा गांधी के सिद्धांतों का सच्चा सम्मान होगा और स्वस्थ समाज की कामना भी साकार होगी

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close