Trending

गौ सेवा राष्ट्र सेवा है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

गौ सेवा राष्ट्र सेवा है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

गौ सेवा राष्ट्र सेवा है - मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

नई दिल्ली : (अर्श न्यूज) – गोपाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में देवी चित्रलेखाजी द्वारा आयोजित श्रीमद भगवत कथा एवं बहुमंजिला गौ हॉस्पिटल भूमिपूजन के कार्यक्रम में पहुंचे अहिंसा विश्व भारती और विश्व शान्ति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेश ने कहा कि मूक प्राणियों की सेवा और उसमें भी गौधन की सेवा सबसे बड़ा धर्म है, और इस धर्म को बहुत बखूबी देवी चित्रलेखा जी यह बहुमंजिला गौ सेवा हॉस्पिटल बना कर निभा रही हैं।

गौ सेवा राष्ट्र सेवा है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने कहा गौ सेवा राष्ट्र सेवा है उन्होंने इस हॉस्पिटल के उपक्रम की प्रशंसा करते हुए हरियाणा सरकार की ओर से 21 लाख रुपये की सहायता राशि हॉस्पिटल के लिए घोषित की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सत श्री चिदानन्द जी, जैन आचार्य लोकेशजी एवं ब्रह्मचारी सम्पूर्णानन्द जी का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

गौ सेवा राष्ट्र सेवा है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

Ad
Ad

व्यासपीठ से प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने कहा कि गौमाता की सेवा मेरा व सेवाधाम परिवार का सौभाग्य है।उन्होंने प्रस्तावित बहुमंज़िला गौ हॉस्पिटल के बारे में जानकारी व प्रेरणा दी।स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने बहुमंजिला गौ हॉस्पिटल को एक प्रेरक उद्दाहरण बताया और जनमानस को इससे जुड़ने की प्रेरणा दी।

गौ सेवा राष्ट्र सेवा है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

ब्रह्मचारी सम्पूर्णानन्द जी ने अबोल गाय माता की सेवा को पुण्य का कार्य बताया एवं प्रेरणा दी की हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में गाय माता की सेवा कर इस महान कार्य से जुरना चाहिए।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री खट्टर, स्वामीजी जैन आचार्य लोकेशजी एवं देवी चित्रलेखा जी ने गौमाता का पूजन किया एवं हॉस्पिटल का अवलोकन करते हुए गौमाता की अपने हाथों से सेवा भी की।

 

Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Close